बीजेपी ,यूकेडी के लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग हुए कांग्रेस में शामिल
देहरादून।उत्तराखंड में हरीश रावत के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा क्षेत्र के महेंद्र प्रताप सिंह व मसूरी विधानसभा क्षेत्र से राजकुमार जयसवाल यूकेडी के लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग हुए कांग्रेस में शामिल क्या बदलाव की कोशिश जारी है।
छद्म राष्ट्रवाद से ऊबकर लंबे समय तक संघ की सेवा करने वाले महेंद्र सिंह नेगी (गुरुजी) आज अपने सैकड़ों साथियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी एवम पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी के नेतृत्व में विधिवत कांग्रेस में शामिल हुये, श्री महेंद्र नेगी जी ने कहा असली राष्ट्रवादी पार्टी कांग्रेस है जिसने देश को आजाद किया तथा गुलदस्ते की तरह सर्व धर्म समभाव के तहत देश को एक सूत्र में पिरो कर रखा , आज बीजेपी/ संघ की जनविरोधी नीतियां देश को गलत दिशा में ले जा रही है,देश कट्टरता की ओर बड़ रहा है जो की ठीक नहीं है,इस मौके पर बीजेपी संघ के सिरमौर दीन दयाल उपाध्याय जी के प्रपौत्र गणेश शंकर उपाध्याय जी की उपस्थिति भविष्य की ओर बहुत कुछ इशारा करती है

