आईटीसी ने सीएचसी रुड़की एवं पिथौरागढ़ हेतु 15-15 आईसीयू बेड सहित एक्स रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की

आईटीसी ने सीएचसी रुड़की एवं पिथौरागढ़ हेतु 15-15 आईसीयू बेड सहित एक्स रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की
Spread the love

देहरादून मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आईटीसी हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर सीएचसी रुड़की एवं पिथौरागढ़ हेतु 15-15 आईसीयू बेड सहित एक्स रे मशीन व अल्ट्रासाउंड मशीन प्रदान की।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी ने आईटीसी द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि कोविड की रोकथाम के लिये किए जा रहे प्रयासों में सभी संस्थानों का सहयोग मिल रहा है। वर्तमान में कोरोना संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

देवभूमि खबर

Related articles