भगवान विश्वकर्मा हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व रखते हैं:रौनक जैन
देहरादून।देवभूमि खबर। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह त्यौहार वास्तुकला और इंजीनियरिंग के हिंदू देवता को समर्पित करने हेतु मनाया जाता है। इस शुभ अवसर के दौरान छात्र, शिक्षक और कर्मचारी सदस्य स्कूल के क्ले मॉडलिंग और मूर्तिकला विभाग में पूजा करने के लिए इकट्ठे हुए और मिल कर भगवान की आरती करी। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या शालिनी शर्मा ने पूजा करी और सभी स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। बाद में दिन के दौरान सभी छात्रों और शिक्षकों को प्रसाद दिया गया। तुलाज इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रौनक जैन ने अपने संदेश में कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमारी भारतीय संस्कृति में बहुत महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा, भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का निर्माता और श्रम व कड़ी मेहनत का स्वामी माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा की पूजा करना कड़ी मेहनत के प्रति सम्मान दिखाने का एक तरीका है। ”

