भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर मे धमाके को लेकर केंद्रीय मंत्री ने डीआईजी से की वार्ता

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर मे धमाके को लेकर केंद्रीय मंत्री ने डीआईजी से की वार्ता
Spread the love

रिपोर्ट ललित जोशी छायाकार धर्मा चन्देल।
नैनीताल ।जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के आवास में देर रात हुए धमाके के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से दूरभाष पर वार्ता करते हुए यथास्थिति के बारे में जाना साथ ही बिजली गिरने जैसी स्थिति ना होने पर इस धमाके की जांच कराने के लिए केंद्रीय मंत्री द्वारा जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता की गई।

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उन्होंने जिला अध्यक्ष के आवास में हुए इस नुकसान के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल केंद्र के उच्च अधिकारी व कुमाऊं रेंज के डीआईजी नीलेश आनंद भरणे को मामले की जांच के लिए वार्ता की साथ ही जिलाधिकारी नैनीताल और एसएसपी नैनीताल से भी जानकारी ली केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आवास में हुई इस घटना के बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट वार्ता कर हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

देवभूमि खबर

Related articles