भारत विकास परिषद द्रोण ने अपना 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

देहरादून।देवभूमि खबर। भारत विकास परिषद द्रोण द्वारा संगठन का 56 वाॅं स्थापना दिवस समारोह डीएवी इण्टर कालेज के सभागार में मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के प्रांतीय अध्यक्ष विकास रत्न चंद्रगुप्त विक्रम विशिष्ठ अतिथि डाॅं0 सतीश अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रविवार को डीएवी इण्टर कालेज में भारत विकास परिषद द्रोण संगठन का 56वाॅं स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि विकास रत्न चंद्रगुप्त विक्रम ने कहा कि राष्टीय विकास भारत विकास परिषद का विशिष्ट योगदान है संगठन द्वारा ग्राम्य विकास कार्यों से लेकर सुपरस्पेशलिटी हाॅस्पिटल खोलने तथा विकालागं को कृतिम अंग प्रदान करने का महत्वपूर्न कार्य राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है साथ ही इस भव्य कार्यक्रम मे समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली चार विभूतियों को संगठन के सबसे बडे सम्मान डाॅं0 सूरज प्रकाश अवार्ड 2019 से नवाजा गया। साथ ही वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिन विभूतियो को सम्मानित किया गया उनमें डीएवी इण्टर काॅलेज के प्रधानाचार्या डाॅ एके श्रीवास्तव को शिक्षा, शिक्षण एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में आईएल एण्ड एफ एस के रीजनल हैड रमेश पेटवाल को कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु, सुरेश चन्द को लेखन में संपादन तथा बाल एवं वृद्वजन सेवा हेतु शुभा वर्मा को विकलांग सहायता व समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान एवं उपलब्धियों के लिए शाॅल ओढाकर प्रशस्ति पत्र एवं डाॅं0 सूरज प्रकाश अवार्ड 2019 प्रदान करके अलंकृत किया गया। समारोह मे डाॅं आरवी अग्रवाल, ऋचा काम्बोंज, डाॅ0 स्मिता शर्मा, राजेश गोस्वामी, नुपुर मोहती, मेंजर प्रमलता वर्मा, बलदेव पराशर, पीएल सेठ, मनीष करोडिया, राजेन्द्र उनियाल, सुनीता नौटियाल, नीति सक्सेना, रेनू भटनागर, मोनिका सिंह, रितु गर्ग, एस के सिंह आदि उपस्थित रहे।

