मेयर सुनील गामा ने किया पुस्तक वाह रे बचपन का विमोचन
देहरादून।देवभूमि खबर। धरातल संस्था की ओर से पुस्तक वाह रे बचपन का विमोचन बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया। वाहरे बचपन के संपादक डा0 अतुल शर्मा ने बताया कि अब तक पुस्तकों की श्रृंखला मे ंलोक गायक नरेंन्द्र सिंह नेगी चिकित्सक महेश कुडियाल साहित्यकार उर्मिल कुमार, डा0 गंगा प्रसाद, यश मालवीय, प्रकाश जमलोकी, आदि साठ लोगों के बचपन के सस्मरण प्रकाशित हो चुके हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि वाह रे बचपन एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसमे संपादक डा0 अतुल शर्मा द्वारा तेरह लोग शामिल है उन्होने वाह रे बचपन पुस्तक की काफी सराहना भी की। और सह सम्पादिका कवियत्री रंजना शर्मा ने बताया कि इस समारोह में अपने सस्मरणों का वाचन प्रबोध उनियाल, दुर्गा नौटियाल, रोशनी उनियाल ने अपने संस्करण प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में जय प्रकाश, जेपी वीरेंन्द्र खुराना, रामकृष्ण पोखरियाल, शिवप्रसाद, प्रदीप कुकरेती, रामलाल खण्डूरी, जगमोहन महेश्वरी, आदि ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन कवियत्री रंजना शर्मा ने किया।

