भीम आर्मी संग चद्रशेखर अलवर रेप कांड में उतरे विरोध में

Spread the love

राजस्थान।अलवर सामूहिक रेप कांड के विरोध में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जयपुर बंद भी कराया। स्थानीय प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

उत्तर प्रदेश से राजस्थान जाने से पहले उन्होंने गुरुवार शाम अपने ट्विटर, फेसबुक के जरिए सोशल मीडिया पर आंदोलन को लेकर अपील की थी। ट्विटर पर उन्होंने लिखा था कि राजस्थान सरकार अपनी औकात में रहे और हमारे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना बंद करें। जयपुर बंद में मैं पूरा समय रहूंगा, जयपुर बंद करवाऊंगा और राजस्थान सरकार को बहुजनों की ताकत का एहसास करवाऊंगा।

इसके बाद शुक्रवार को वह काफी कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर में सड़क पर उतर गए और आंदोलन शुरू कर दिया। भीम आर्मी जल्द से जल्द पीड़िता को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग कर रही है।

देवभूमि खबर

Related articles