भैसियिछाना विकास खंड के ग्राम सभा नौगांव के कुनखेत झूला पुल का निर्माण ठप्प ,स्थानीय लोगों में आक्रोश

भैसियिछाना विकास खंड के ग्राम सभा नौगांव के कुनखेत झूला पुल का निर्माण ठप्प ,स्थानीय लोगों में आक्रोश
Spread the love

अल्मोड़ा।भैसियिछाना विकास खंड के ग्राम सभा नौगांव के कुनखेत झूला पुल 2021 मे बरसात व आपदा से पुल के फाउन्डेशन जैगन नदी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त होने पर विधायक द्वारा काम शुरू कराने के बाद भी काम ठप्प होने के कारण स्थानीय लोगों ने आक्रोश जाहिर किया।

दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी ने कहा कि तली रीठागाड व मली रीठागाड का पैदल पुल एक यही है।इस पुल की हालत देखकर लगता है कभी भी पुल से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड सकता है।
इस पुल का निर्माण सन् 2010 मे हुआं था सन् 2010 के बाद इस पुल की रेख देख मरम्मत नहीं हुई जिस कारण आज आपदा में इस पुल के नीचे की फाउन्डेशन जैगंन नदी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है।कुनखेत झूला पुल के निमार्ण कार्य को जल्द से जल्द कराने के लिए मांग की।

रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप, समिति सहसचिव नन्दन राना, कुंदन सिंह बोरा, देवेंद्र सिंह बोरा,प्रेम सिंह बोरा, मोहन सिंह बोरा,जगत सिंह बोरा, गोबिंद सिंह बोरा आदि लोगों ने आपत्ति जताई और शासन प्रशासन को बोला अगर पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी।

देवभूमि खबर

Related articles