मंत्री श्री बंशीधर भगत ने वीसी से आगामी धान खरीद की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
रूद्रपुर । खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बंशीधर भगत ने वीडियों कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से आगामी धान खरीद की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि धान की फसल कितने क्षेत्रफल में लगायी गयी है उसका सर्वे कर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये धान क्रय केन्द्र आवश्यकता अनुसार स्थापित करने हेतु पहले से ही स्थान चिन्हित कर ले ताकि व्यवस्थित रूप से धान क्रय किया जा सकें। उन्होने कहा कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर पहले से ही वारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि धान खरीद के समय वारदाने की कोई कमी न हो।
जिलाधिकारी श्रीमती रंजना राजगुरू ने मा0 मंत्री जी को अवगत कराया कि जनपद में धान की फसल का सर्वे का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होने बताया कि धान खरीद वर्ष 2020-21 में खाद्य विभाग द्वारा 75636.353 मैट्रिक टन, सहकारी विभाग द्वारा 222913.09 मैट्रिक टन, नैफेड द्वारा 25984.739 मैट्रिक टन व कच्चा आढतियो द्वारा 684537.879 मैट्रक टन, कुल- 1009072.061 मैट्रिक टन धान क्रय किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, जिला पूर्ति अधिकारी तेज बल सिंह व प्रभारी जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां प्रेम प्रकाश उपस्थित थे।

