HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी एवं शास्त्री जी की जन्म जयंती पर सीएम आवास में चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री धामी ने गांधी एवं शास्त्री जी की जन्म जयंती पर सीएम आवास में चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles