HTML tutorial
HTML tutorial

मुख्यमंत्री ने काठगोदाम में विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ कोविड सम्बंधी बैठक की

मुख्यमंत्री ने काठगोदाम में  विकास कार्यों के शिलान्यास के साथ कोविड सम्बंधी बैठक की
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज सर्किट हाउस काठगोदाम में 10909.25 लाख के 24 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रों के बीच किया। विकास कार्यों में 1139.46 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण एवं 9769.79 लाख की बीस योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके उपरान्त सर्किट हाउस सभागार मे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों के साथ ही कोविड एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि मानसून काल में आपदा से संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करें तथा बन्द सडकों को न्यून समय में खोला जाए। किसी प्रकार की आपदा आने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किये जाएं।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड कार्यों की समीक्षा करते निर्देश दिये कि कोविड की तीसरी लहर के लिए सभी तैयारी अभी से कर ली जाए। निर्देश दिये कि वे चिकित्सालयो मे बच्चा वार्ड मे सारी व्यवस्थाये सुनिश्चित करें तथा आक्सीजन,वैन्टिलेटर, दवायें आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।

देवभूमि खबर

Related articles