विधानसभा अध्यक्ष के रूप में श्री अग्रवाल का कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन राज्य को मिला है: मुख्यमंत्री
हरिद्वार।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने रायवाला में विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल के अध्यक्ष के रूप में 04 साल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में श्री अग्रवाल का कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन राज्य को मिला है, और सरकार ने जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास में कई अहम प्रयास किए हैं। बुनियादी सुविधाओं से लेकर समाज के हर वर्ग को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

