ग्रीष्मकाल में आमजन को पेयजल की समस्या न हो तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं :मुख्यमंत्री

ग्रीष्मकाल में आमजन को पेयजल की समस्या न हो तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं :मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शरद ऋतु में कम वर्षा होने के कारण ग्रीष्मकाल में आमजन को पेयजल की समस्या न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर अभी से तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। इस वर्ष कम वर्षा के दृष्टिगत सम्भावित पेयजल अभावग्रस्त बस्तियों समय से चिन्हित कर उनके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए।

मुख्यमंत्री ने वाटर टैंकर्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क मार्ग के निकट स्थित उन बस्तियों में जहां हैण्डपम्प से पेयजल की व्यवस्था की जा सकती है, वहां हैण्डपम्प की व्यवस्था कर ली जाए। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा तक पूर्ण कर लिया जाए।

देवभूमि खबर

Related articles