राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ मद से 20 करोड़ रूपए की धनराशि जारी

राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ मद से 20 करोड़ रूपए की धनराशि जारी
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जोशीमठ के रैणी क्षेत्र में आई आपदा को लेकर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ मद से 20 करोड़ रूपए की धनराशि जारी की है। सचिवालय में बैठक लेकर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों का समय-समय पर सर्वे कराया जाए। एसडीआरएफ की टीमें भी संवेदनशील स्थानों के निकट तैनात की जाए। बैठक में बताया गया कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत के लिए एक हजार राशन के पैकेट एवं अन्य सामग्री भेजी गई है। मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार की मंशा है कि लापता लोगों के परिजनों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles