मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून-मसूरी रोड का स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया देहरादून-मसूरी रोड का स्थलीय निरीक्षण
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून-मसूरी रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कोलूखेत के निकट भूस्खलन की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि भूस्खलन से रोड बाधित न हो और इसका प्रॉपर ट्रीटमेंट किया जाए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री एनपी सिंह,अधीक्षण अभियंता श्री पीएस वृजवाल, अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles