मुख्यमंत्री धामी ने निशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना के तहत विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किए

मुख्यमंत्री धामी ने निशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना के तहत विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किए
Spread the love

देहरादून।  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड, देहरादून में निःशुल्क मोबइल टैबलेट योजना के क्रियान्वयन हेतु आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की 100 छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में ऑडिटोरियम बनाए जाने की भी घोषणा की। प्रदेश में 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट खरीद हेतु प्रति विद्यार्थी डीबीटी के माध्यम से ₹12 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में राजकीय स्कूलों के 10वीं, 12वीं के 1 लाख 59 हजार विद्यार्थियों को डीबीटी द्वारा धनराशि दी गई है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल में छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके लिए टैबलेट उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल लर्निंग के अन्तर्गत राज्य के 500 स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 600 अन्य स्कूलों में भी शीघ्र ये सेवाएं शुरू की जायेंगी। राज्य के 709 राजकीय विद्यालयों में 1418 स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं, यह कार्य 15 जनवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। राजकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बैग एवं जूते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्र हित में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाई गई है। शिवानंद नौटियाल राज्य योग्यता छात्रवृत्ति की धनराशि को प्रतिमाह ढाई ₹100 से बढ़ाकर ₹1500 किया गया है तथा लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 100 की गई है ।श्री देव सुमन छात्रवृत्ति की धनराशि भी ₹150 से बढ़ाकर ₹1000 की गई है ।मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को ₹2500 की छात्रवृत्ति जो 5 साल तक दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से अपील की कि कोविड के नए वैरिएंट वैरीअंट ओमिक्रन से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है ।उन्होंने कहा कि कोविड-19 एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन जरूर करें ।कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा पूरी तैयार की गई है लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्कता बहुत जरूरी है।

इस अवसर पर सचिव शिक्षा आर .मीनाक्षी सुंदरम, जिलाधिकारी देहरादून डॉ राजेश कुमार ,शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ,माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्रीमती सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी आर .के.कुंवर , मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ मुकुल कुमार सती, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड श्रीमती प्रेमलता बौड़ाई ,स्कूल की शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles