उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सचिव से की मुलाकात
देहरादून।।उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह पंवार एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आर एस ऐरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों को लेकर मुख्य सचिव एसएस संधू से मुलाकात की ।
उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह पवार ने बताया कि मुख्य सचिव के समक्ष मुख्य रुप से गोल्डन कार्ड की खामियों को दूर करना एवं प्रोन्नति में शिथिलीकरण किया जाना तथा प्रोन्नति वेतनमान 10,16, 26 को पूर्व की भांति लागू किया जाना ।जिस कारण प्रदेश के सभी कार्मिकों को सभी संवर्गो को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है ।सरकार एवं शासन द्वारा आदेशित किए जाने के बावजूद विभागीय ढांचे नहीं बनाए जा रहे हैं तथा प्रोन्नति नहीं हो पा रही है । उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि विभागीय सचिवों के साथ बैठक कर इन समस्याओं को दूर किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में डिप्लोमा फार्मेसी संगठन के कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष श्री आर एस अधिकारी ,गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष श्री बीएस पंवार, मंडलीय मंत्री श्री राकेश सिंह रावत ,प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री केआर आर्य , संप्रेक्षक श्रीमती उर्मिला देवी आदि लोगों थे।

