मेरठ में जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान प्रधान पुत्र की गोली लगने से मौत

Spread the love

मेरठ ।जिला पंचायत उपचुनाव के दौरान बूथ कैप्‍चरिंग को लेकर हुई हिंसा में चली गोली में प्रधान पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने का आरोप भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय धाम पर लगा है। प्रधान पुत्र की हत्या से क्षेत्र में तनाव है।

ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर पुलिस के ऊपर पथराव करते हुए पुलिस की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां क्षतिग्रस्त कर दीं। चुनाव में हिंसा की जानकारी मिलने पर शहर से भारी संख्या में फोर्स को गांव में भेजा गया है। हालात गंभीर और ग्रामीणों में घटना को लेकर असंतोष है।

मेरठ के ब्लॉक परिक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में जिला पंचायत के उपचुनाव के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने ग्राम बली के प्रधान के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या से ग्रामीणों में गुस्‍सा फैल गया। चुनाव में हिंसा की जानकारी डायल 100 पर दी गई।

इसके बाद घटनास्थल पर एसपी देहात समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है। घटना के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के ऊपर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर किसी तरह ग्रामीणों पर काबू पाया। पथराव में पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे टूटे। इसके अलावा कई मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई।

देवभूमि खबर