BJP सांसद संघमित्रा के निर्वाचन को सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव ने दी चुनौती

इलाहाबाद।बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य के बदायूं संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी है. संघमित्रा ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बदायूं सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को शिकस्त दी थी. पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने अपने वकील एन. के. पांडेय के जरिए दायर इस याचिका में संघमित्रा के निर्वाचन को चुनौती देने के लिए मतगणना में अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाए हैं. याचिका दायर करते समय धर्मेंद्र यादव रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष स्वयं मौजूद थे.
इससे पहले सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने अपनी सीट से आए लोकसभा चुनाव परिणाम पर आपत्ति दर्ज कराई थी. उनका आरोप है कि आखिरी गिनती के दौरान करीब 8 हजार अतिरिक्त वोटों को गिना गया है. इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत देते हुए स्पष्टीकरण मांगा था….

