मोदी अलवर गैंगरेप️ मामले पर गन्दी राजनीति कर रहे हैं: मायावती

नई दिल्ली।अलवर में हुए गैंगरेप मामले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान बीएसपी सुप्रीम मायावती पर निशाना था उसके बाद मायावती ने सोमवार को पीएम पर हमला करते हुए कहा कि इस पर डर्टी पॉलिटिक्स कर रहे हैं। ताकि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को इसका फायदा हो। यह बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि जब वह राजनीतिक फायदे के लिए अपनी पत्नी को छोड़ चुके हैं तब दूसरे की पत्नी और बहन की इज्जत कैसे कर सकते है?
मायावती ने कहा कि मुझे तो ये भी मालूम चला है कि बीजेपी में खासकर विवाहित महिलाएं अपने आदमियों को श्री मोदी के नजदीक जाते देखकर, ये सोच कर भी काफी ज्यादा घबराती रहती है कि कहीं ये मोदी अपने औरत की तरह हमें भी अपने पति से अलग न करवा दे।
गौर हो कि पीएम मोदी ने कुशीनगर में रविवार को एक चुनावी रैली में कहा था कि मायावती अलवर गैंगरेप कांड पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें। अगर उन्हें इस घटना से तकलीफ है तो वह राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं ले लेतीं। मायावती ने शनिवार को कहा था कि अलवर में हुई शर्मनाक घटना ना सिर्फ दलितों बल्कि महिलाओं के सम्मान से जुड़ा मामला है, लिहाजा इस घटना के अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

