भाजपा अपने काम के सहारे चुनाव मैदान में उतरी है:मोदी

Spread the love

मध्यप्रदेश । खंडवा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा अपने काम के सहारे चुनाव मैदान में उतरी है। उन्‍होंने कहा कि यही कांग्रेस का काम करने का तरीका है। पहले झूठ बोलकर चुनाव जीतो जैसे तैसे सरकार बनाओ और फि‍र वादे से नकर जाओ।

पीएम ने कहा कि 84 में सिक्‍खों के साथ कत्लेआम हुआ ये बोलते हैं हुआ तो हुआ। तब के दंगों में जो जनता की नजरों में गुनाहगार हैं और जिन्‍हें पंजाब का प्रभारी बनाया वहां से हटाया तो यहां मुख्‍यमंत्री बना दिया। यही कांग्रेस है। भोपाल में हजारों लोगों को जहरीली गैस के हवाले किया गया। गुनाहगार को सरकारी विमान में ले जाया गया।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान गायक किशोर कुमार का भी जिक्र किया जिनका ताल्‍लुक खंडवा से रहा है। कांग्रेस ने उनके गानों पर किस तरह रोक लगाई इसका उल्‍लेख करते हुए मोदी ने कहा कि किशोर कुमार खंडवा के सपूत थे।

देवभूमि खबर

Related articles