मोदी की एक ही जाति है-‘गरीब’: पीएम मोदी

Spread the love

देवरिया ।चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हर तरह के कानून बनाकर हमने भ्रष्टाचारियों का जीना मुश्किल कर दिया है। जनता ने महामिलावट को नकारने की ठान ली है। ये लोग दिल्ली में सिर्फ इसलिए सरकार बनाना चाहते हैं ताकि उनके परिवारों और उनके करीबियों को फिर से लूट खसोट करने का लाइसेंस मिल सके।। पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग मोदी की जाति जानने चाहते हैं वो लोग सुन लें कि मोदी की एक ही जाति है गरीब। गरीबी से ही निकलकर मैं यहां पहुंचा हूं। आतंक से निपटना सपा और बसपा के बस की बात नहीं है। 20 सीटों पर लड़ने वाले भी प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। ये तो वो लोग हैं जो गली के गुंडे तक पर लगाम नहीं लगा पातेआतंकवाद पर क्या लगाम लगाएंगे।

पीएम मोदी बोले कि इन्होंने तो आपकी चीनी मिलों को भी नहीं छोड़ा था।आपका गन्ना खेत में खड़ा रहा, बहन जी की बसपा ने चीनी मिल के नाम पर खुद करोड़ों का खेल कर दिया। तब तो बबुआ भी बुआ के उस घोटाले की जांच कराने के ऐलान करके गए थे। लेकिन हुआ क्या? बुआ और बबुआ ने आज खुद हाथ मिला लिया है।

देवभूमि खबर

Related articles