मोदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग जाएगी कांग्रेस

Spread the love

अहमदाबाद।एजेंसी।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान वोट डालने अहमदाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस ने आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस पीएम मोदी की शिकायत लेकर आज शाम पांच बजे चुनाव आयोग जाएगी। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पीएम मोदी गांधीनगर पहुंचे थे, जहां मां का आशीर्वाद लेकर वह वोट डालने रानिप विद्यालय पहुंचे थे।

पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे थे और वोट डालने के बाद कुछ देर पैदल चले और फिर खुली जीप में सवार होकर घूमे थे। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया था और लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की थी।

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब बाहर निकले तो मोदी-मोदी के नारे लगने लगे थे। इसके बाद लोगों से उन्होंने कहा कि वोटर आईडी में आतंकवाद के आईईडी से ज्यादा ताकत है। उन्होंने कहा था कि आतंकवाद का अस्त्र आईईडी होता है ठीक उसी तरह लोकतंत्र का अस्त्र वोटर मतदाता पहचान पत्र(आईडी कार्ड) है।

देवभूमि खबर

Related articles