पुलिस को जनपदों की आवश्यकतानुसार अन्य मेडिसन किट उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं :अलकनंदा अशोक
देहरादून।श्रीमती अलकन्दा अशोक, अध्यक्षा यूपीडब्लूडब्लूए ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जनपद, इकाई एवं शाखा प्रभारियों की धर्मपत्नियों, महिला जनपद प्रभारियों एवं यूपीडब्लूडब्लूए के नोडल अधिकारी- पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रतिसार निरीक्षकों के साथ विचार विमर्श कर कोरोना महामारी के दौरान पुलिस परिवारों के लिए किये जा रहे कार्यों की सरहाना करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।
श्रीमती अलकन्दा अशोक ने वीडियों कांफ्रेन्सिंग के दौरान जनपद प्रभारियों को रोग से ग्रसित महिलाओं के स्वास्थ्य का नियमित फॉलोअप लेने, अच्छी गुणवत्ता वाले सैनेट्री नेपकिन का उपयोग किये जाने ,जनपद स्तर पर पुलिस परिवारजनों के अलग-अलग आयु वर्ग के ग्रुप बनाकर उनके लिए विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन मनोरंजक एवं शैक्षिक गतिविधि संचालित करने , साथ ही जिन बच्चों के पास मोबाइल या टेबलेट की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं, उनके लिए परिसर में पूल कम्प्यूटर की व्यवस्था कर ऑनलाइन क्लासेज कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा यूपीडब्लूडब्लूए के तत्वाधान में जनपद प्रभारियों द्वारा पुलिस परिवारजनों के लिए पुलिस लाईन एवं बटालियन परिसर में टीकाकरण के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कई जनपदों में यह शुरू भी हो गया है।समस्त जनपदों में पुलिस परिवारों की सुविधा हेतु उन्हें पुलिस लाइन परिसर में ही फल, सब्जी, आवश्यक एवं रोज मर्रा की वस्तुऐं उपलब्ध करायी जा रही हैं।प्रभारी हरिद्वार द्वारा बताया गया कि पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों के शारीरिक स्वास्थ्य लाभ हेतु पुलिस लाइन परिसर में ओपन जिम बनाया गया है जिसके लिए सभी को अलग-अलग टाइम स्लॉट दिए गए हैं।
श्रीमती अलकनंदा अशोक ने कहा कि वर्तमान में यूपीडब्लूडब्लूए द्वारा सीएसआर के माध्यम से प्राप्त 300 ऑक्सीमीटर, 200 थर्मामीटर एवं 2000 मेडिसन किट समस्त जनपदों को आवंटित की गयी हैं। जनपदों की आवश्यकतानुसार अन्य मेडिसन किट उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे हैं।जनपद एवं वाहिनियों में पुलिसजनों के दिव्यांग बच्चों का चयनित किया गया है। शीघ्र ही इन्हें कृत्रिम अंग लगाए जाने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती अकांक्षा सिन्हा, श्रीमती रूपाली, श्रीमती दीपाली, श्रीमती लता रावत, श्रीमती शाहजहां जावेद खान, अपर पुलिस अधीक्षक, कर्मिक सहित समस्त नोडल अधिकारी यूपीडब्लूडब्लूए उपस्थित रहे।

