यूपी और दिल्ली से चलने वाली 5 दर्जन ट्रेनें 15 अप्रैल तक रद्द

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।गर्मियों में यदि आप कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आप जरूर पढ़ें। उत्तर रेलवे ने अवसंरचना और रखरखाव के चलते 15 अप्रैल तक लगभग 60 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें दिल्ली, यूपी और हरियाणा से चलने वाली थीं।

उत्तर रेलवे ने 61 ट्रेनों को रद्द करने के अलावा 2 ट्रेनों के रूट को भी अस्थायी रूप से छोटा किया है। कुछ को सप्ताह के सातों दिन रद्द कर दिया गया है तो कुछ को एक दिन चलाया जाएगा। रोज नौकरी और व्यापर के सिलसिले में उप डाउन करने वाले यात्रियों को इस से बेहद परेशानी होगी।

देवभूमि खबर

Related articles