योगी सरकार ने कमलनाथ परिवार वाले स्वामित्व के इंस्टिट्यूट का आवंटन किया रदद्

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी सरकार ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के परिवार को तगड़ा झटका दिया है। योगी सरकार ने कमलनाथ के परिवार के स्वामित्व वाले गाजियाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी का कई सौ करोड़ रुपये का भूमि आवंटन रद्द कर दिया है। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी को कमलनाथ के बेच नकुलनाथ चलाते हैं और वो इसके प्रेसीडेंट हैं। कमलाथ के बेटे नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा से लोकसभा चुनाव जीता है।
बीजेपी पार्षद राजेंद्र त्यागी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने 10,841 वर्ग मीटर की जमीन का आवंटन रद्द कर दिया गया है। त्यागी ने अपनी शिकायत में कहा कि ये जमीन राज्य के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की थी और उसके पास यह साबित करने के लिए सबूत थे कि IMT ने इसे धोखाधड़ी के माध्यम से हड़प लिया।
बीजेपी पार्षद राजेंद्र त्यागी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक जो कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कुलपति भी है, उन्होंने मामले की जांच शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। राजेंद्र त्यागी ने कॉलेज के मालिकों पर एनसीआर से कुछ मील दूर गाजियाबाद के बीच में 15 एकड़ भूमि के लिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया।
