HTML tutorial
HTML tutorial

रजनी रावत ने 11 लाख और कई लोगों नेअलग-अलग राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु सीएम को सौंपा

रजनी रावत ने 11 लाख और कई लोगों नेअलग-अलग राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु  सीएम  को सौंपा
Spread the love

देहरादून।कोविड-19 के दृष्टिगत रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 11 लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत देहरादून श्री वीर सिंह चौहान ने 25 हजार रूपए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
डायरेक्टर परियोजना यूजेवीएनएल श्री सुरेश चंद्र बलूनी तथा डायरेक्टर फाइनेंस यूजेवीएनएल श्री सुधाकर बडोनी ने 51-51 हजार रूपए के चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।
डॉ तृप्ति बहुगुणा स्वास्थ्य निदेशक, स्वास्थ्य निदेशालय देहरादून ने 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।
एसोसिएशन ऑफ फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर्स सिडकुल , रानीपुर, हरिद्वार ने भी 7 लाख 51 हजार रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है।

देवभूमि खबर

Related articles