राज्यपाल ने मंडलायुक्त गढ़वाल से उत्तरकाशी जिले के ग्राम कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि,बादल फटने की घटना की ली जानकारी

राज्यपाल ने मंडलायुक्त गढ़वाल से उत्तरकाशी जिले के ग्राम कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि,बादल फटने की घटना की ली जानकारी
Spread the love

देहरादून ।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंडलायुक्त गढ़वाल से उत्तरकाशी जिले के ग्राम कंकराड़ी, मांडों में अतिवृष्टि/बादल फटने की घटना की जानकारी ली। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने जिला प्रशासन, एसडीआरएफ तथा पुलिस प्रशासन के माध्यम से राहत एवं बचाव कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावितों की कुशलता की कामना की है।


राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने निर्देश दिए कि राहत एवं बचाव कार्यों में रेडक्राॅस के वालियन्टर्स की सहायता एवं सहयोग लिया जाय। प्रभावितों विशेषकर महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गो का विशेष ध्यान रखा जाय। राज्यपाल ने कहा कि आपदा प्रभावितों तक राहत सामग्री एवं उपचार आदि की सुविधा ससमय पहुंचायी जाय।

देवभूमि खबर

Related articles