राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लिया हालात का जायजा

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने लिया हालात का जायजा
Spread the love

देहरादून।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने चमोली में आई प्राकृतिक आपदा और नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बात कर स्थिति की जानकारी ली। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि जिला प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग, आईटीबीपी और एनडीआरएफ राहत व बचाव कार्यों में लगे है। प्रभावित क्षेत्रों में लोग धैर्य बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें और इस संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सरकार ऐहतियातन सभी जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने घटना से प्रभावित लोगों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

देवभूमि खबर

Related articles