विश्वविद्यालयों की समस्याओं को गंभीरता से लें और रोजगार सृजन की दिशा में भी प्रयास करें :राज्यपाल

विश्वविद्यालयों की समस्याओं को गंभीरता से लें और रोजगार सृजन की दिशा में भी प्रयास करें :राज्यपाल
Spread the love

देहरादून।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ शुक्रवार को राजभवन में बैठक की। बैठक में यह निर्णय हुआ कि राज्य के विश्वविद्यालयों हेतु परफार्मेंस इण्डिकेटर्स (प्रदर्शन सूचकांक) आधारित रैंकिंग की व्यवस्था बनायी जाए। इसके लिए कुलपतियों की एक समिति बनाई जाएगी जिसमें शासन एवं राज्यपाल सचिवालय के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।

बैठक में राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों में कुलपति और रजिस्ट्रार के मध्य अच्छे तालमेल पर बल दिया। उन्होंने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विश्वविद्यालयों की समस्याओं को गंभीरता से लें और रोजगार सृजन की दिशा में भी प्रयास करें।

देवभूमि खबर

Related articles