मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम के बच्चों के साथ मनाया

मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम के बच्चों के साथ मनाया
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज अपना जन्मदिन देहरादून के तिलक रोड स्थित श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। आश्रम में बच्चों के बीच मुख्यमंत्री जी ने बर्थडे केक काटा, और उन्हें फल व मिष्टान वितरित किए। यहीं आर्य समाज की पहल पर आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। आश्रम के लिए सहयोग स्वरूप मुख्यमंत्री जी ने 51 हजार की धनराशि भी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं इनकी बेहतरी के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  

देवभूमि खबर

Related articles