मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने मसूरी में शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में शहीद स्मारक पर शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धांजलि देते हुए बेलमती चौहान, हंसा धनई, बलवीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किए।मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान के कारण ही हमें उत्तराखण्ड राज्य मिला।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों ने जिस उद्देश्य से अलग राज्य की मांग की थी उसके अनुरूप ही प्रदेश को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा। मसूरी रोपवे का कार्य शुरू होने से पूर्व सिपनकोट के लोगों के पुनर्वास की समस्या का समाधान किया जायेगा। मसूरी में वन टाइम सेटलमेंट लागू किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में मसूरी गोलीकांड एक महत्वपूर्ण घटना है।उन्होंने कहा कि सिपनकोट के लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था के लिए प्रयास हो रहे हैं।जल्द ही इसका समाधान निकल जायेगा।

इस अवसर पर पूर्व विद्यायक श्री जोत सिंह गुनसोला, मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनुज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्री मनमोहन मल्ल,श्री बलजीत सिंह सोनी एवं राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles