राज्य में 8 नये महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी:मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर), देहरादून में विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि राज्य में 8 नये महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। उनमें देहरादून ,हरिद्वार, हल्द्वानी, गदरपुर उधमसिंहनगर, दन्या अल्मोड़ा, कल्जीखाल पौड़ी, खिर्सू पौड़ी, देवाल चमोली, शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य के 7 महाविद्यालयों का स्नातक से स्नातकोत्तर में उच्चीकरण किया जाएगा उनमें राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी, राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण,।राजकीय महाविद्यालय कपकोट, राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय महाविद्यालय लक्सर, राजकीय महाविद्यालय थैलीसैण हैं। साथ ही पूर्व से संचालित राजकीय महाविद्यालयों में आवश्यकतानुसार स्नातक स्तर पर 50 एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 10 अतिरिक्त शैक्षणिक पदों का सृजन किया जाएगा। राज्य के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में कम से कम एक वीडियो कांफ्रेसिंग एवं अन्य आवश्यक आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त लेक्चर हॉल स्थापित किया जाएगा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) में स्नातकोत्तर स्तर पर विज्ञान संकाय एवं गृह विज्ञान की कक्षाएं भी प्रारम्भ की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के क्रम में शासकीय विश्वविद्यालयों में इण्टर-डिसिप्लिनरी कोर्स प्रारंभ किया जायेगा एवं वर्तमान पाठ्यक्रमों में बदलाव हेतु राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के सुविख्यात शिक्षाविद की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत,विधायक श्री उमेश शर्मा, श्री दिलीप सिंह रावत, श्री मुकेश कोली, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता प्रो सतपाल सिंह साहनी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

