राज्य सरकार बजट सत्र मे सफाई कर्मचारियो के लिए अलग से करे बजट जारी : चौधरी नरेश वैध

राज्य सरकार बजट सत्र मे सफाई कर्मचारियो के लिए अलग से करे बजट जारी : चौधरी नरेश वैध
Spread the love

देहरादून राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने राज्य सरकार से मांग कि है कि राज्य की स्थानीय निकायो के सफाई कर्मचारियो के लिए बजट सत्र मे अलग से बजट पेश करे ताकि राज्य की स्थानीय निकायो नगर निगम/नगर पालिका परिषद / नगर पंचायतो के लिए पैसो का रोना ना रोए ।

वैध ने बताया कि पालिकाओ मे बजट की कमी होने के कारण महंगाई भत्ते समय से वेतन ना मिलना सफाई उपकरण आदि के लिए सफाई कर्मचारियों को वंचित रहना पड़ता है। पहाड़ों में सफाई कर्मचारियों को 6 महिने वेतन नहीं दिया जाता है ।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन राज्य सरकार से मांग करती है कि राज्य के स्थानीय निकायों के सफाई कर्मचारियों को इस बजट सत्र में अलग से प्रावधान किया जाए ताकि सबसे निचला कर्मचारी किसी सुविधाएं से वंचित ना रह सके ।

देवभूमि खबर

Related articles