राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दून 10 तक रेस का आयोजन

Spread the love

देहरादून।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा दून 10 तक दौड़ का आयोजन किया गया है जिसमे पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग में रखा गया। दून 10 तक दौड़ का शुभारम्भ खेल मंत्री अरविंद पांडे ने किया ।दौड़ स्पोर्ट्स कॉलेज गेट नंबर 2 से राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली तक वापिस स्पोर्ट्स कॉलेज तक रखी गयी ।दौड़ में प्रतिभाग करने वाले पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रथम 10 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मैक्स हॉस्पिटल द्वारा प्रतिभागियों को हेल्थ कार्ड वितरित किये गए।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि उमेश शर्मा सचिव खेल वृजेश संत,धर्मेंद्र भट्ट सयुक्त निदेशक , अजय अग्रवाल,एस के शार्की,शक्ति सिंह उप निदेशक, आदि उपस्तिथ थे।

देवभूमि खबर

Related articles