राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर कार्यकारिणी का विस्तार,अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर कार्यकारिणी का विस्तार,अनुभवी कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व
Spread the love

देहरादून। राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर कार्यकारिणी की टोली बैठक श्री बालेश गुप्ता के आवास नेहरू कॉलोनी पर आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार का रहा।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेंद्र सिंह ने कार्यकारिणी विस्तार हेतु अनुभवी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। राष्ट्रीय बजरंग दल में जिला महामंत्री का दायित्व निभा रहे श्री शैलेन्द्र गुप्ता को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, देहरादून में महानगर महामंत्री , श्री दक्ष राजा को राष्ट्रीय बजरंग दल देहरादून में महानगर उपाध्यक्ष ,श्री मंजीत को राष्ट्रीय बजरंग दल डोईवाला तहसील में तहसील अध्यक्ष एवं श्री सोनू को मंत्री घोषित किया गया। श्री पवन को डोईवाला ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं श्री सूरज को ब्लॉक मंत्री का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में महानगर मंत्री श्री विनय , महानगर मीडिया प्रभारी श्री बालेश  प्रान्त मंत्री श्री सुरेश सेमवाल उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles