राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के अल्पसंख्यक एवं महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन

राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के अल्पसंख्यक एवं महिला प्रकोष्ठ का हुआ गठन
Spread the love


नूतन चौधरी बनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
मोहम्मद अकरम बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के विकासनगर विधानसभा अध्यक्ष

विकासनगर।राहुल प्रियंका गाँधी सेना कांग्रेस के संगठन के विस्तार का कार्यक्रम तेज़ी से चल रहा है.
आज दो विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिनमें राहुल प्रियंका गाँधी सेना के महिला प्रकोष्ठ का जिला स्तर पर एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विधानसभा स्तर पर गठन किया गया।

विकासनगर में प्रदेश सचिव अनीता वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए नूतन चौधरी को जिलाध्यक्ष एवं बबिता चौहान को जिला महासचिव चुना गया।सुमन पारछे को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर, पूनम मित्तल को विकासनगर शहर अध्यक्ष, गीता जैन को विकासनगर शहर महासचिव चुना गया।
इसी प्रकार जीवनगढ़ में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हाफ़िज़ अकरम कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकासनगर विधानसभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी अफजल बेग के नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मती से मोहम्मद अकरम को अध्यक्ष, रिजवान अंसारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शराफत अंसारी को उपाध्यक्ष, कारी शराफत को महासचिव, हसीन खान एवं शमसुद्दीन को सचिव चुना गया.
जिलाध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट ने सोनिया जीना को जिला महासचिव एवं नसीम खान को विकासनगर विधानसभा सचिव नियुक्त किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य में जुट जाएँ. यदि कांग्रेस के मुख्य संगठन द्वारा किसी कारणवश किसी कार्यकर्ता की उपेक्षा भी हो रही है तो कार्यकर्ता इसकी नाराजगी पार्टी पर ना निकाले. राहुल प्रियंका गाँधी सेना ऐसे प्रत्येक कार्यकर्त्ता का सम्मान करने को कटीबद्ध है जो सक्रिय रूप से कांग्रेस के लिए लड़ रहा है ।

दोनों आयोजनों में यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही, प्रदेश सचिव मनीष साहू, जिलाध्यक्ष विजय कुमार एडवोकेट, जिलाध्यक्ष यूथ विंग गुलाब सिंह धीमान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पूरन सिंह, शहर अध्यक्ष सोम दत्त जाटव देश प्रेमी, विधानसभा महासचिव इरशाद अहमद, बृजलाल टमटा, रमेश कुमार ने भी विचार व्यक्त किये।

इस मौके पर मोहम्मद इस्लाम इरफान बैग सत्तार अहमद हसन इरशाद शमशाद फजलुर रहमान कुलविंदर सिंह आसिफ आदि मौजूद रहे

देवभूमि खबर

Related articles