भास्कर चुग ने मनीष सिसोदिया, मुन्ना सिंह चौहान सहित भाजपा के प्रवक्ताओं को डिबेट की दी चुनौती

भास्कर चुग ने मनीष सिसोदिया, मुन्ना सिंह चौहान सहित भाजपा के प्रवक्ताओं को डिबेट की दी चुनौती
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव संगठन एवं कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने आज आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान तथा सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक के बीच डिबेट को लेकर चल रही बयान बाजी को आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी की नूरा कुश्ती करार देते हुए ड्रामेबाजी बताया।

उन्होंने कहा भाजपा और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनौती दी कि जब चाहे जहां चाहे वह उनसे उत्तराखंड के मुद्दों पर दिल्ली के मुद्दों पर मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपरगंज के मुद्दों पर और मुन्ना सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के मुद्दों पर खुली डिबेट करने को तैयार हैं। कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने कहा कि डिबेट के लिए समय और स्थान भाजपा और आप तय कर लें।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस पांचवें साल के कार्यकाल के प्रारंभ होने तक प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है जीरो टॉलरेंस को पूरी तरह से दिखावा करार देते हुए कहा कि प्रदेश में दुनियाभर के घोटाले हुए हैं और प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी से परेशान है।
इसी प्रकार से विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान की कार्यप्रणाली से परेशान है. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज की जनता मनीष सिसोदिया की कार्यप्रणाली से बुरी तरह से त्रस्त है. दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी के कुशासन से बुरी तरह से परेशान हो चुकी है। भास्कर चुग ने आम आदमी पार्टी को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की बी टीम करार देते हुए कहा कि यह पार्टी खुद भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित है। जनता का झुकाव कांग्रेस की तरफ देखते हुए भाजपा खुद आम आदमी पार्टी को प्रमोट करने के लिए उल्टी-सीधी बयानबाजी सिसोदिया से भी करा रही है और खुद भी कर रही है लेकिन जनता इन दोनों पार्टियों के झांसे में आने वाली नहीं है आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में जीरो ही रहेगी।आम आदमी पार्टी के हिट एंड रन वाले चरित्र को उत्तराखंड की जनता भली-भांति जानती है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पहले तमाम नेताओं पर तरह-तरह के आरोप लगाए और जब वह अपने आरोपों को सिद्ध नहीं कर पाए और फंसने लगे तो उन्होंने जगह-जगह जाकर माफी मांगी।

भास्कर चुग ने चुनौती दी कि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं में से किसी में भी दम हो तो समय और स्थान तह करें वह उनसे कांग्रेस की तरफ से डिबेट करने को तैयार हैं।

इस मौके पर जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र मित्तल एवं शहर अध्यक्ष सोम दत्त जाटव मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles