राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस ने नगर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाई को हटाने पर किया कड़ा विरोध
विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने विकास नगर बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाई को हटाने पर कड़ा विरोध दर्ज किया है ।
भास्कर चुग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ईमानदार और सौम्य स्वभाव के अफसरों का राजनैतिक कारणों से लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है l जिस तरह से पहले मसूरी के पुलिस अधिकारी को प्रदीप बत्रा नामक विधायक के कहने से हटाया गया और अब राजनीतिक कारणों से विकास नगर पुलिस चौकी बाजार के प्रभारी अर्जुन सिंह गोसाई को हटाया गया है यह निंदनीय हैl इस तरह की हरकतों से ईमानदार अधिकारियों का मनोबल टूटता है l उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह गोसाई ऐसे पुलिस अधिकारी रहे जिन्होंने पूरे कोरोना काल में एक फोन पर पीड़ितों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं, साथ ही पूरे लॉकडाउन काल में अर्जुन सिंह गोसाई ने जनता की तमाम तरह की परेशानियों को दूर किया, किसी का उत्पीड़न नहीं किया, ऐसा सरल स्वभाव का पुलिस अधिकारी कम ही मिला करता है जो प्रत्येक व्यक्ति से प्रेम भरा और सौम्य व्यवहार करके अपना कार्य कुशलता पूर्वक करता आया है l ऐसे अधिकारी को हटाए जाने से जहां एक तरफ क्षेत्र की जनता दुखी है वही पुलिस का मनोबल भी टूट रहा है ।
कांग्रेस नेता भास्कर चुग ने कहा कि अर्जुन सिंह गोसाई के साथ हुई इस हरकत के विरुद्ध राहुल प्रियंका गांधी सेना उच्च अधिकारियों से शीघ्र ही मिलेगी और अर्जुन सिंह गोसाई को पुणे विकास नगर पुलिस चौकी में तैनाती देने की मांग की जाएगी

