HTML tutorial
HTML tutorial

राहुल प्रियंका गांधी सेना महिला विंग ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया

राहुल प्रियंका गांधी सेना महिला विंग ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया
Spread the love

विकासनगर।राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस महिला विंग की डाकपत्थर में नई कॉलोनी में आयोजित बैठक में अनेक महिलाओं ने कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया ।

बैठक में विचार रखते हुए पूर्व मंत्री नवप्रभात की पत्नी एवं कांग्रेस नेत्री व समाजसेवीका रूपा शर्मा ने कहा कि विकास नगर विधानसभा का विकास, जो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बहुत तेजी से हो रहा था, पिछले पौने 5 साल से पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका है ।जनता अपने छोटे-छोटे कामों तक के लिए परेशान है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि जनता की बात तक सुनने के लिए तैयार नहीं है ।आम जनता के साथ भारतीय जनता पार्टी ने जो विश्वासघात किया है, उसका सबक जनता इस चुनाव में बीजेपी को जरूर सिखाने जा रही है ।

राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा महिलाएं ही परेशान हैं और इसीलिए महिलाएं तेजी से राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के माध्यम से कांग्रेस के साथ जुड़ रही हैं l बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का सबसे ज्यादा नुकसान महिलाओं को झेलना पड़ा है l ₹1000 का गैस का सिलेंडर, ढाई सौ रुपए लीटर सरसों का तेल, बेरोजगार संतान, बिजली पानी के भारी-भरकम बिल, अनियोजित लॉकडाउन के कारण स्कूल के बच्चों की फीस का जमा ना होना, सरकारी अस्पतालों में इलाज ना मिलना सबसे ज्यादा महिलाओं पर कहर ढा रहा है और इसीलिए महिलाओं ने बीजेपी का सफाया करने की वैक्सीन लगाने के बारे में निर्णय ले लिया है ।
संगठन के प्रदेश सचिव अनीता वर्मा ने कहा कि आज जो महिलाएं कांग्रेस का साथ देने का संकल्प ले रही हैं, कांग्रेस उनकी उम्मीदों पर निश्चित रूप से खरी उतरेगी ।भाजपा की जन विरोधी नीतियों को कांग्रेस की सरकार में खत्म किया जाएगा और ऐसी नीतियां बनाई जाएंगी कि जनता को महंगाई की मार से बचाया जा सके, बेरोजगारी दूर की जा सके और जो विकास अवरुद्ध हो चुका है उसको दोबारा तेजी से शुरू किया जा सके ।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सरिता देवी, रेखा देवी वर्मा कांग्रेस नेता पूरण वर्मा एवं शकुंतला ने भी विचार रखे ।
कार्यक्रम में शकुंतला देवी विमला देवी बबीता सावित्री देवी रोशनी सीमा देवी पूजा यादव प्रार्थना शर्मा जुगनू देवी विनीता चौहान सरला राजेश्वरी पूनम सरोज पम्मी प्रियंका आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ली जिनका पूर्व मंत्री नवप्रभात की पत्नी रूपा शर्मा ने कांग्रेस परिवार में स्वागत किया ।

देवभूमि खबर

Related articles