सशक्त भू कानून के खिलाफ आज छियालिसवे दिन भी जारी रहा अनशन :रक्षा मोर्चा
देहरादून। देहरादून में भू कानून अभियान लगातार आज दिनांक 2/12/21 को छियालिसवे दिवस भी जारी रहा। रोजाना विभिन्न संगठनों का पूर्ण समर्थन प्राप्त हो रहा है।और सभी का यही कहना है कि उत्तराखंड में हिमाचल जैसा भू कानून जल्द से जल्द लागू हो।साथ ही सभी का यही कहना है कि जब तक भू कानून लागू नहीं हुआ तब तक हम मानने वाले नहीं हैं।
भू अध्यादेश अधिनियम अभियान उत्तराखंड, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, भारतीय गो क्रान्ति,भारत स्वाभिमान, भैरव सेना का दलबल के साथ व अन्य कई संगठनों
का समर्थन प्राप्त हुआ। छियालीसवे दिन उत्तराखंड रक्षा मोर्चा से प्रदेश अध्यक्ष सरिता जुयाल, संगीता सेमवाल,आशा नौटियाल, रेवती विष्ट, सुलोचना मैदोलिया, रामप्यारी इष्टवाल, सावित्री पंवार अनशन पर रही। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा की ओर से प्रत्येक दिन काफी संख्या में अनशन स्थल पर आ रहे हैं। उत्तराखंड रक्षा मोर्चा भू कानून लागू करवाने के लिए भू अध्यादेश अधिनियम के साथ डटकर खड़े हैं। सरिता जुयाल का कहना है कि जब तक भू कानून लागू नहीं हो जाता तब तक अनशन खत्म नहीं होगा। और आगे अब भूख हड़ताल पर जाने का फ़ैसला लिया जाएगा अफार सरकार हमारी मांग पूरी नहीं करेगी तो।
इसके अलावा सरिता जुयाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड रक्षा मोर्चा, राजेश पेटवाल ,सुलोचना भटृ धना वाल्दिया,ऊषा कोठारी, जयनारायण बहुगुणा,सुधा बड़थ्वाल, सुधीर बड़थ्वाल,रेखा नेगी,बन्ती बहुगुणा, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल आदि अभियान में पूर्ण समर्थन के साथ उपस्थित रहे।


