राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जप एवं हवन

राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जप एवं हवन
Spread the love

विकानगर। राहुल प्रियंका गांधी सेना ब्लॉक विकास नगर समिति के अध्यक्ष सचिन जोशी ने राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश शर्मा के स्वास्थ्य लाभ हेतु महामृत्युंजय जप एवं यज्ञ हवन करके प्रभु से उनको अति शीघ्र स्वस्थ करने हेतु प्रार्थना की ।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा के कोरोना से पीड़ित होने के बाद राहुल प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विकास नगर में राहुल प्रियंका गांधी सेना के कैंप कार्यालय पर हवन यज्ञ एवं महा महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया ।

इस कार्यक्रम में जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव अनीता वर्मा, नगर महासचिव बबिता चौहान, महिला नेत्री नीलम कौर आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles