HTML tutorial
HTML tutorial

सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये थे, जाँच में सही पाये गये :प्रतीक जैन

Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल 58 विधानसभा चुनाव में जिन सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वह जाँच के दौरान सही पाये गये।सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया।नाम वापसी 31जनवरी को होगी। जो भी प्रत्याशी नाम वापस ले सकता है ।

यहाँ बता दें 26 से 28 तक नामांकन तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।
रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन के दिशा निर्देशन में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नवाजिश खलीक व उनके साथ लगी टीमों द्वारा बखूबी नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न करी गई थी।
जिसमे नामांकन करने वाले में जिसमें पहला नामांकन कांग्रेस पार्टी से संजीव आर्या,दूसरा बीजेपी पार्टी से श्रीमती सरिता आर्या, तीसरा,आप पार्टी से तीन प्रत्याशी भुवन चंद्र,कुमारी मीनाक्षी आर्या व नामांकन के आंखरी दिन हेम आर्य,यूकेडी से ओम प्रकाश,बीएसपी से राजकमल सोनकर के द्वारा जो भी पूर्व में जो भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे ।
उसकी संवीक्षा करने के पश्चात किसी के भी नामांकन पत्र में कोई कमी नही पाई गई है।
रिटर्निंग ऑफिसर श्री जैन ने बताया कि पूर्व में आप पार्टी के दो प्रत्याशियों भुवन चंद्र व कुमारी मीनाक्षी आर्या द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था परंतु वर्तमान में आप पार्टी से ना खड़े होकर निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं ।
अगर किसी प्रत्याशियों द्वारा अपना नाम वापस लेना है तो वह दिनांक 31 जनवरी तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

देवभूमि खबर

Related articles