लेन देन के विवाद में केरल के युवक की पीट-पीट कर हत्या
देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में लेन-देन के विवाद में केरल के एक युवक अब्दुल शकूर की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला दून के प्रेमनगर क्षेत्र का है। इतना ही नहीं जब पिटाई के बाद युवक की हालत गंभीर हो गई तो आरोपी उसे मैक्स हॉस्पिटल ले गए और मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों के तलाश में दबिश दे रही है। एसपी सिटी की अगवाई में कार्रवाई चल रही है।

