लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

उत्तरकाशी।देवभूमि खबर। धरासू में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। पहले मामले में पुलिस ने जमन लाल पुत्र घुग्तया लाल निवासी चिन्यालीगांव को धारा 144 सीआरपीसी का उल्लंघन कर 10 लीटर कच्ची शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। जमन लाल के खिलाफ 188 आईपीसी आपदा प्रबंधक अधिनियम की धारा 51 ख में अभियोग पंजीकृत किया गया है। वहीं चिन्यालीसौंड़ में देवीसौंड़ के पास दो लोगों पर अपराध की धारा 188, 269, 270 आईपीसी व आापदा प्रबंधक अधिनियम की धारा 51 ख के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक मनमोहन लाल पुत्र प्रेम लाल और बृजमोहन पुत्र जित्या दोनों निवासी जखारी, धरासू स्कूटी न रोक कर फरार हो गए। उन्हें पकड़कर क्वारंटीन सेंटर उत्तरकाशी भेज दिया गया है। उधर शुक्रवार को एम्स ऋषिकेश की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में देहरादून के 22 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसकी जानकारी कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश चैहान ने दी है। उन्होंने बताया कि दूसरी रिपोर्ट बाद में आएगी।

देवभूमि खबर

Related articles