टिहरी में रेडक्रॉस समिति सदस्यों को दिया कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण

Spread the love

टिहरी।देवभूमि खबर। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्यों ने कोरोना संक्रमण को लेकर जानकारी के साथ ही समाज में व्याप्त गलतफहमी को दूर कर सही जानकारी आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सीएमओ डॉ. मीनू रावत की अध्यक्षता में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रेडक्रॉस समिति के आजीवन सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। सीएमओ डॉ. मीनू ने कहा कि आज पूरी दुनिया में कई बड़े देश कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। और देशभर में बढ़ती इस महामारी से निपटने के लिए सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। इस मौके पर कोविड-19 प्रशिक्षक डॉ. अरुण ने समिति सदस्यों को कोरोना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने खांसते या छींकते समय मुंह व नाक को रुमाल से ढकने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, छाथ न मिलाने व अन्य संपर्क न बढ़ाते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने तथा थोड़ा समयांतराल साबुन से हथा धोने की बात कही। इस मौके पर रेडक्रॉस समिति जिलाध्यक्ष डॉ. वीएन जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. जेपी बहुगुणा, डॉ. अमित उनियाल, प्रांतीय अध्यक्ष यूथ गंभीर सिंह चैहान, महावीर कवि, सूरत सिंह राणा, रविंद्र परमार, मयंक भट्ट आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles