भ्रमणकर्ताओं के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खुलेगा वन अनुसंधान संस्थान

भ्रमणकर्ताओं के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खुलेगा वन अनुसंधान संस्थान
Spread the love

देहरादून।  वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून के संग्रहालय एवं परिसर को  दिनांक  13 दिसम्बर, 2021 से पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकॉल के साथ पुनः खोला जा रहा है। वर्तमान में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन केवल 200 आगंतुकों को एफ0आर0आई0 कैम्पस में आगमन की अनुमति होगी। पर्यटक हेतु संग्रहालय प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑनलाइन पंजीकृत पर्यटक ही परिसर / संग्रहालय में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक अपना पंजीकरण संस्थान की बेवसाइट fri.icfre.gov.in पर कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी fri.icfre.gov.in पर उपलब्ध है। संस्थान में प्रातः एवं सांयकालीन भ्रमणकर्ताओं के लिए परिसर पूर्व की भांति खुले रहेगे।  यह व्यवस्था अग्रिम आदेश तक लागू रहेगी

देवभूमि खबर

Related articles