वन विभाग के अधिकारियों को गुलदारों की फोटो खींचकर उनका हुलिया बनाकर जागरूकता फैलाए जाने के दिए निर्देश

वन विभाग के अधिकारियों को गुलदारों की फोटो खींचकर उनका हुलिया बनाकर जागरूकता फैलाए जाने के दिए निर्देश
Spread the love

पिथौरागढ़ ।पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के अन्तर्गत व आसपास कई स्थानों पर गुलदार दिखाई देने के कारण जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मानव वन्यजीव संघर्ष को रोके जाने के दृष्टिगत एक समीक्षा बैठक ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ को नगर क्षेत्र अंतर्गत गुलदार के दिखाई देने के संबंध में तथा गुलदार आक्रमण से सतर्कता बरते जाने के संबंध में मुनादी करवाए जाने के निर्देश दिए। वही चिन्हित स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था हेतु लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदारों की फोटो खींचकर उनका हुलिया बनाकर जागरूकता फैलाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में गुलदार दिखाई दिया है उन क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाए कि वह शाम के समय व रात्रि के समय अपने बच्चों एवं पालतू पशुओं को बाहर न आने दें तथा गुरदार आक्रमण को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरतें।
बता दें कि पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र के अन्तर्गत व आसपास लगभग 9 स्थानों पर गुलदार देखा गया है जिसमें से बजेटी क्षेत्र में सर्वाधिक बार गुलदार देखा गया है।
जिलाधिकारी ने आमजन से गुलजार आक्रमण को लेकर पर्याप्त सतर्कता बरतने को कहा है।

.

बैठक में ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ दीपक गोस्वामी, वन विभाग से एसडीओ ज्वाला प्रसाद, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र मेहर, पुलिस विभाग से पूजा महर आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles