वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” थीम पर जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” थीम पर  जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना
Spread the love

देहरादून ।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी देहरादून द्वारा घंटाघर से “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” थीम पर एक जागरूकता रैली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।उक्त रैली घंटाघर, कनक चौक, परेड ग्राउंड, लैंसडाउन चौक होते हुए वापस घंटाघर पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान उक्त रैली के माध्यम से आम जनमानस से बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भीख ना देने तथा ऐसे बच्चों के उत्थान के लिए आगे आने की अपील की गई।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम व उसमे लिप्त बच्चों को शिक्षा हेतु प्रेरित किए जाने के उद्देश्य से 01 अगस्त 2022 से 30 सितंबर 2022 तक 02 माह का अभियान ” ऑपरेशन मुक्ति ” सम्पूर्ण राज्य में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति श्री अनिल जोशी क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुपालन में जनपद देहरादून में ऑपरेशन मुक्ति हेतु जनपद के विभिन्न स्थानों में लगातार जागरूकता व प्रचार- प्रसार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों में रैलियां, गोष्ठी, बैनर व पंपलेट लगाकर जनता को ” भिक्षा नहीं शिक्षा दें” कि थीम के सफल क्रियान्वयन हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ऑपरेशन मुक्ति के तहत विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, स्कूली छात्र छात्राओं व अन्य वॉलिंटियर्स को साथ लेकर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी देहरादून द्वारा घंटाघर से “भिक्षा नहीं शिक्षा दें” थीम पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles