विकास खंड नौगांव के ग्राम कृष्णा में रात को शॉर्ट सर्किट होने से दो मंजिला मकान जलकर खाक
बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी
ब्रेकिंग – उत्तरकाशी
विकास खंड नौगांव के ग्राम कृष्णा में रात को शॉर्ट सर्किट होने से दो मंजिला मकान जलकर खाक गनीमत रही किसी जान माल का नुकसान नहीं हुआ घर में रखा सारा समान जलकर खाक
तहसील बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत- दिनांक-11.12.2021 को समय रात्रि लगभग 01:00 बजे एक सयुंक्त परिवार श्री राजेश शाह पुत्र बिमलू शाह, एवं महेन्द्र शाह पुत्र श्री बनथूया शाह, ग्राम कृष्णा गांव, के मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर उक्त स्थान के लिए फायर ब्रिगेड, पुलिस टीम मय आपदा उपकरणों सहित घटना स्थल के लिए रवाना हुये, उक्त टीम मौके पर पहुँचकर टीम एवं ग्रामीणों द्वारा उक्त मकान में लगी आग को कण्ट्रोल किया गया हैं। उक्त प्रभावित परिवार का मकान पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हुआ हैं। उक्त परिवार के घरेलू सामान बर्तन, विस्तर, ओठने पहने के कपड़े आदि सामान जलकर नष्ट होना बताया गया हैं। जिसमे किसी भी प्रकार की जनहानि एवं पशु हानि नहीं हुयी हैं। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया हैं। तहसीलदार, बड़कोट द्वारा कार्यवाही की जा रहीं।

